Author: admin@livealmora

उत्तराखंड में इस साल मानसून के बाद चारधाम यात्रा का दूसरा चरण 15 सितंबर से शुरू होने की संभावना है। खासतौर पर केदारनाथ के लिए संचालित होने वाली हेली सेवाएं पहले की तुलना में लगभग 40 प्रतिशत महंगी हो सकती हैं। इसका मुख्य कारण नए सुरक्षा मानक हैं, जिनके तहत हेलीकॉप्टर की उड़ानों की संख्या कम कर दी गई है और प्रत्येक उड़ान में सवारियों की संख्या पर सख्ती से रोक लगाई गई है। इस बार हेली सेवाओं के लिए बुकिंग प्रक्रिया 10 सितंबर से शुरू होगी। सेवा 15 सितंबर से संचालित होगी। उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) के…

Read More

देहरादून। पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों की स्वास्थ्य सुरक्षा को लेकर उत्तराखंड एक्स सर्विसमैन लीग (यूईएसएल) ने राज्य के प्रमुख निजी अस्पतालों के साथ करार किया है। इस समझौते के तहत पूर्व सैनिक, सेवारत सैन्यकर्मी और उनके आश्रित सीजीएचएस/ईसीएचएस दरों पर ओपीडी और आईपीडी सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे। शुक्रवार को श्रीमहंत इंदिरेश अस्पताल और यूईएसएल के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। अस्पताल की ओर से चिकित्सा अधीक्षक डॉ. गौरव रतूड़ी और यूईएसएल की ओर से अध्यक्ष मेजर जनरल एमएल असवाल (सेनि) तथा वरिष्ठ उपाध्यक्ष कर्नल अमित पांड्या (सेनि) ने एमओयू पर साइन किया। इस मौके पर कार्डियक साइंसेज…

Read More

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम और आसपास के क्षेत्र में आज मौसम साफ है, जिससे यात्रा मार्ग खुल गए हैं। सोनप्रयाग में कई दिन से यात्रा शुरू होने का इंतजार कर रहे श्रद्धालुओं को आज केदारनाथ धाम दर्शन के लिए भेजा गया। धाम की ऊँची चोटियों पर बर्फ की सफेद चादर दिखाई दे रही है। देशभर से आने वाले भक्त इस नजारे को देखकर काफी प्रसन्न हैं। केदारनाथ के साथ ही बदरीनाथ धाम की यात्रा भी शुरू कर दी गई है। 6 सितंबर शनिवार को पहाड़ों में मौसम ने राहत दी है। सुबह से ही आसमान साफ है। एक सितंबर से…

Read More

नैनीताल में श्रीराम सेवक सभा द्वारा आयोजित नंदा देवी महोत्सव के दौरान मां नंदा-सुनंदा की विदाई पर आस्था का सागर उमड़ पड़ा। भक्तों ने जयकारों के साथ डोले में कंधा लगाने और फूल-अक्षत चढ़ाने के लिए उत्साह दिखाया। शुक्रवार सुबह ही श्रद्धालुओं का जमावड़ा मां नयना देवी मंडप पर जुट गया, जहां उन्होंने पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर के आचार्य चंद्रशेखर तिवारी और अन्य पुरोहितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विशेष पूजा संपन्न कराई। आयोजक संस्था ने विधि-विधान के साथ डोले को मंदिर ट्रस्ट को सौंपा और नगर भ्रमण के लिए विदा किया। जैसे ही डोला मुख्य द्वार…

Read More

देहरादून के एक मॉल में होने जा रहे बैंड-बाजा-बरात थीम पर आधारित नकली शादी कार्यक्रम को पुलिस ने रद्द कर दिया। आयोजकों को चेतावनी दी गई कि भविष्य में कोई ऐसा कार्यक्रम आयोजित नहीं किया जाएगा, जिससे धार्मिक या सांस्कृतिक भावनाओं को आहत पहुंचे। यह इवेंट छह सितंबर को मॉल ऑफ देहरादून में होने वाला था। इसमें डेकोरेशन और बरात जैसे रिवाज नकली तरीके से पेश किए जाने वाले थे। आयोजकों ने 1001 रुपये रजिस्ट्रेशन फीस और ड्रेस कोड भी निर्धारित किया था। पुलिस ने स्पष्ट किया कि शहर में आयोजित सभी कार्यक्रमों में सुरक्षा प्रोटोकॉल, क्राउड मैनेजमेंट और प्रशासनिक…

Read More

उत्तराखंड: महिला सुरक्षा पर विवादित रिपोर्ट की जांच के आदेश, सर्वे कंपनी के संस्थापक को नोटिस जारी देहरादून को हाल ही में देश के 10 सबसे असुरक्षित शहरों में शामिल करने वाली रिपोर्ट को लेकर जांच के आदेश जारी किए गए हैं। इस मामले में निजी सर्वे कंपनी के संस्थापक को नोटिस भेजकर तथ्यों की पुष्टि करने को कहा गया है। एसएसपी देहरादून अजय सिंह ने बताया कि महिला सुरक्षा पर आधारित इस विवादित रिपोर्ट की सत्यता की जांच के लिए एसपी ऋषिकेश को जिम्मेदारी सौंपी गई है। एसपी ने सर्वे करने वाली कंपनी पी वैल्यू एनालिटिक्स के…

Read More

ऊंची चोटियों पर सफेद चादर उत्तराखंड में मानसून का असर अभी थमा नहीं है और मौसम ने अचानक करवट ले ली है। गंगोत्री और बद्रीनाथ जैसी ऊंची चोटियों पर अब हिमपात शुरू हो गया है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार यह पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता का परिणाम है, जिसने तापमान में अचानक गिरावट ला दी। मानसून का असर और रिकॉर्ड बारिश प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में पिछले दिनों से लगातार बारिश हो रही है। अगस्त में सामान्य से डेढ़ गुना अधिक वर्षा दर्ज की गई और सितंबर में भी बारिश का सिलसिला लगातार जारी है। इस पूरे मानसून सीजन में अब…

Read More

मंत्री समूह के सभी प्रस्तावों को मिली मंजूरी जीएसटी काउंसिल की बैठक में मंत्री समूह की सभी सिफारिशें स्वीकार कर ली गई हैं। इस बदलाव के बाद अब जीएसटी व्यवस्था में केवल दो दरें – 5% और 18% ही लागू रहेंगी। नई टैक्स दरें 22 सितंबर से प्रभावी होंगी। रोजमर्रा की वस्तुओं पर पड़ेगा असर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बैठक के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि सभी राज्यों ने दरों को युक्तिसंगत बनाने के फैसले पर सहमति दी है। उन्होंने बताया कि अब लगभग 99% रोजमर्रा की चीजें इन्हीं दो स्लैब के अंतर्गत आ जाएंगी। इससे आम जनता…

Read More

उत्तराखंड सरकार ने प्रदेश के सार्वजनिक निकायों और उपक्रमों में कार्यरत कर्मचारियों को बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पांचवां और छठा वेतनमान पाने वाले कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA में इजाफे को मंजूरी दे दी है। अब पांचवां वेतनमान पाने वाले कर्मचारियों को 455% की जगह 466% महंगाई भत्ता मिलेगा, जबकि छठा वेतनमान लेने वालों का DA 246% से बढ़ाकर 252% किया गया है। यह बढ़ोतरी 1 जनवरी 2025 से लागू होगी, जिससे हजारों कर्मचारियों को सीधा लाभ मिलेगा। विकास कार्यों को भी मिली रफ्तार मुख्यमंत्री ने प्रदेश में कई विकास योजनाओं के लिए वित्तीय स्वीकृति…

Read More

नैनीताल में लगातार दो दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश अब कहर बनकर बरस रही है। भारी बारिश के चलते हल्द्वानी-नैनीताल मार्ग पर आम पड़ाव के पास एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। मंगलवार को एक टैक्सी पर पहाड़ी से गिरा विशालकाय बोल्डर आ गिरा, जिससे वाहन क्षतिग्रस्त हो गया, लेकिन गनीमत रही कि उसमें सवार दोनों लोग बाल-बाल बच गए। जानकारी के अनुसार, टैक्सी (UK14 TA-7881) में देहरादून स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत कर्मचारी सुभाष चौहान नैनीताल हाई कोर्ट किसी कार्य से आ रहे थे। टैक्सी को श्याम कुमार नामक चालक चला रहा था, जो हरिद्वार निवासी है। जैसे ही…

Read More