Author: admin@livealmora

उत्तराखंड में बिजली आपूर्ति को स्थिर और सस्ती बनाने के लिए उत्तराखंड पावर कारपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) अब मिड टर्म पावर परचेज एग्रीमेंट (Power Purchase Agreement) करने जा रहा है। नियामक आयोग की मंजूरी के बाद यह करार राज्य की ऊर्जा व्यवस्था को नई दिशा देगा। इस समझौते के तहत यूपीसीएल लगभग 500 मेगावाट बिजली तय दरों पर खरीदेगा, जिससे उपभोक्ताओं पर बिजली दरों का बोझ कम होगा और बाजार में होने वाले उतार-चढ़ाव का असर बिजली बिलों पर नहीं पड़ेगा। वर्तमान में राज्य को औसतन 2000 मेगावाट बिजली प्रतिदिन की जरूरत होती है, जो गर्मी और त्योहारी सीजन के…

Read More

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चंपावत जिले में कृषि विश्वविद्यालय खोलने की घोषणा की है। उन्होंने शुक्रवार को टनकपुर में शारदा रिवर फ्रंट परियोजना सहित 19 करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाओं का शिलान्यास किया। सीएम धामी ने कहा कि चंपावत जिले में कृषि और बागवानी के क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं। यह जिला कीवी उत्पादन में उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में अग्रणी है। इसके अलावा सेब, तिमूर मिशन और तेजपात उत्पादन में भी जिले ने महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं। कृषि अनुसंधान को बढ़ावा देने और इन क्षेत्रों में और विकास सुनिश्चित करने के लिए विश्वविद्यालय की स्थापना…

Read More

अल्मोड़ा। नगर के पास फलसीम क्षेत्र में गुरुवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। उदयशंकर नृत्य एवं संगीत अकादमी के समीप एक अज्ञात वाहन ने सड़क किनारे खड़े स्कूटी सवार दंपति को जबरदस्त टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि दंपति स्कूटी समेत गहरी खाई में जा गिरा। इस दुर्घटना में पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पति गंभीर रूप से घायल हो गया। दंपति अल्मोड़ा घूमने आए थे, सड़क किनारे खड़े होकर ले रहे थे तस्वीरें पुलिस के अनुसार मृतका की पहचान रफीका बेगम (30) पत्नी बापी…

Read More

ऋषिकेश में एक विदेशी महिला का गंगा में डुबकी लगाते हुए वीडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। वीडियो में महिला को लक्ष्मण झूला पुल के पास बेहद कम कपड़ों में ‘ओम नम: शिवाय’ बोलते हुए गंगा में स्नान करते देखा जा सकता है। यह वीडियो बीते तीन से चार दिन पुराना बताया जा रहा है। वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होते ही लोगों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई है। कुछ यूजर्स इसे धार्मिक आस्था से जुड़ा कदम बता रहे हैं, जबकि कई लोग इसे अनुचित आचरण करार दे रहे हैं। मामले पर पुलिस…

Read More

गुरुवार सुबह 8:30 बजे श्री केदारनाथ धाम के कपाट वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक विधि-विधान के साथ शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। कपाट बंद होने की प्रक्रिया तड़के सुबह चार बजे से ही विशेष पूजा-अर्चना के साथ प्रारंभ हो गई थी। पूरे धाम में इस दौरान भक्ति और भावनाओं का अद्भुत संगम देखने को मिला। कपाट बंद होने के इस पावन अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी प्रतीक जैन, पुलिस अधीक्षक अक्षय कोंडे, बीकेटीसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विजय थपलियाल, तीर्थ पुरोहितगण और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। कपाट बंद होने के उपरांत भगवान केदारनाथ…

Read More

उत्तराखंड सरकार ने अब पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाले अवैध निर्माणों के खिलाफ सख्त रुख अपनाने का फैसला किया है। राज्य में नदी-नालों और वन भूमि पर बने होटलों व रिसॉर्ट्स को लेकर व्यापक जांच शुरू कर दी गई है। सरकार ने साफ निर्देश दिए हैं कि जहां भी प्राकृतिक संतुलन को बिगाड़ते हुए व्यावसायिक निर्माण हुए हैं, उन्हें हटाया जाए। सभी जिलों के प्रशासन को सख्ती से जांच कर विस्तृत रिपोर्ट शासन को भेजने के आदेश दिए गए हैं। देहरादून की मनोरम घाटियां — सहस्रधारा, गुच्चूपानी, मालदेवता, शिखर फॉल और किमाड़ी — जो कभी अपनी स्वच्छ हवा और…

Read More

देहरादून में लापरवाही का एक बड़ा मामला सामने आया है। यहां डिलीवरी के नौ महीने बाद एक महिला की मौत पेट में संक्रमण (इंफेक्शन) बढ़ने से हो गई। जांच में पता चला कि ऑपरेशन के दौरान डॉक्टरों ने महिला के पेट में पट्टी छोड़ दी थी। इस गंभीर लापरवाही ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। जानकारी के मुताबिक, लक्खीबाग निवासी प्रज्वल की पत्नी 26 वर्षीय ज्योति की 29 जनवरी 2025 को मदर केयर अस्पताल, डालनवाला में डिलीवरी हुई थी। ऑपरेशन के बाद ज्योति ने एक बेटी को जन्म दिया। कुछ दिन तक डॉक्टरों की निगरानी में रहने के…

Read More

देहरादून: पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस लाइन में आयोजित रैतिक परेड कार्यक्रम में पुलिस बल के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त किया। इस दौरान उन्होंने चार अहम घोषणाएं कीं, जिनमें पुलिसकर्मियों के कल्याण और आवास सुविधाओं को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में शांति और सुरक्षा बनाए रखने में पुलिसकर्मियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि हमारा राज्य भौगोलिक और सामरिक दृष्टि से संवेदनशील है, क्योंकि यह न केवल अंतरराष्ट्रीय सीमाओं से जुड़ा है बल्कि उत्तर प्रदेश और हिमाचल प्रदेश जैसे राज्यों की सीमाओं से भी…

Read More

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) ने आज मंगलवार की सुबह पवित्र केदारनाथ धाम पहुंचकर भगवान केदारनाथ के दर्शन किए। उन्होंने मंदिर में विशेष रुद्राभिषेक अनुष्ठान संपन्न कर विश्व कल्याण, मानवता की समृद्धि और उत्तराखंड के सतत विकास के लिए प्रार्थना की। दर्शन और पूजा-अर्चना के पश्चात राज्यपाल बदरीनाथ धाम के लिए रवाना हुए। राज्यपाल के आगमन पर अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा और मुख्य विकास अधिकारी राजेन्द्र सिंह रावत ने वीआईपी हेलीपैड पर पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। इसके बाद राज्यपाल पैदल मार्ग से मंदिर परिसर पहुंचे, जहां उन्होंने भगवान केदारनाथ के समक्ष विधिवत पूजन-अभिषेक कर राज्य और…

Read More

उत्तराखंड में इस बार दीपावली का पर्व बेहद खास होने जा रहा है। पहली बार बद्रीनाथ धाम में भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें 12,000 दीप जलाकर भगवान बदरीविशाल के मंदिर परिसर को रोशन किया जाएगा। माता लक्ष्मी के सम्मान में इस विशेष आयोजन के तहत उन्हें 56 भोग अर्पित किए जाएंगे। मंदिर को आकर्षक फूलों और रोशनी से सजाया गया है, जिससे पूरा धाम दिव्य आभा से जगमगा उठा है। बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने बताया कि दीपोत्सव कार्यक्रम 20 अक्टूबर से 23 अक्टूबर तक चलेगा। इसका आयोजन बीकेटीसी द्वारा तीर्थ पुरोहितों,…

Read More