उत्तराखंड के त्यूणी क्षेत्र में एक युवक द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की एक आपत्तिजनक एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करने का मामला गरमा गया है। यह वीडियो कुछ दिन पहले सुलेमान नाम के युवक ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर डाली थी, जो त्यूणी के मैंद्रथ गांव का रहने वाला है। वीडियो वायरल होते ही भाजपा कार्यकर्ता और रुद्रसेना फाउंडेशन के सदस्यों ने इसका कड़ा विरोध किया।
हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"
इस घटना के बाद भाजपा मंडल अध्यक्ष ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। कार्यकर्ताओं ने त्यूणी थाने में धरना भी दिया और युवक की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि अगर आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया, तो वे उग्र प्रदर्शन करेंगे।
स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ
शिकायत के आधार पर पुलिस ने सुलेमान के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया और उसे गिरफ्तार कर लिया। यह घटना सोशल मीडिया पर भ्रामक और आपत्तिजनक सामग्री फैलाने के खतरों को उजागर करती है। पुलिस अब इस मामले की आगे जांच कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस तरह की वीडियो किस मकसद से बनाई गई और कहीं इसके पीछे कोई और साजिश तो नहीं है।

