भारतीय सेना में करियर बनाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। इंडियन आर्मी ने ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (Army CEE 2026) के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसके साथ ही आवेदन की तारीखों की भी घोषणा कर दी गई है।
आधिकारिक जानकारी के अनुसार, Army CEE 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन 3 फरवरी से शुरू किए जाएंगे। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन और आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। यह परीक्षा अग्निवीर, जूनियर कमीशन ऑफिसर (JCO) और अन्य रैंकों की भर्ती के लिए आयोजित की जाएगी।
हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"
Army CEE 2026: 8वीं से 12वीं पास उम्मीदवार कर सकेंगे आवेदन
इस भर्ती अभियान के तहत अलग-अलग पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की गई है। उम्मीदवार अपनी योग्यता के अनुसार पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। पदवार योग्यता का विवरण इस प्रकार है—
अग्निवीर जनरल ड्यूटी (GD)
अग्निवीर जीडी पदों के लिए उम्मीदवार का 10वीं (मैट्रिक) परीक्षा न्यूनतम 45 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। ड्राइविंग लाइसेंस धारक अभ्यर्थियों को ड्राइवर पदों के लिए प्राथमिकता दी जाएगी।
अग्निवीर टेक्निकल
टेक्निकल पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवार का 12वीं कक्षा कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ पास होना जरूरी है। साथ ही प्रत्येक विषय में न्यूनतम 40 प्रतिशत अंक होना अनिवार्य है।
क्लर्क / स्टोरकीपर टेक्निकल
क्लर्क और स्टोरकीपर टेक्निकल पदों के लिए उम्मीदवार का 12वीं/इंटरमीडिएट परीक्षा 60 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण होना जरूरी है। अंग्रेजी, गणित, बुक कीपिंग और अकाउंट्स विषयों में कम से कम 50 प्रतिशत अंक अनिवार्य हैं।
अग्निवीर ट्रेड्समैन
ट्रेड्समैन पदों के लिए अभ्यर्थी का 8वीं या 10वीं परीक्षा पास होना जरूरी है। सभी विषयों में न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक होना अनिवार्य है।
मिलिट्री पुलिस
मिलिट्री पुलिस पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का 10वीं परीक्षा न्यूनतम 45 प्रतिशत अंकों के साथ पास होना आवश्यक है।
Army CEE 2026: आयु सीमा
इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 17.5 वर्ष और अधिकतम आयु 21 वर्ष निर्धारित की गई है।
स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ
Indian Army CEE 2026: आवेदन शुल्क
इंडियन आर्मी कॉमन एंट्रेंस एग्जाम 2026 के लिए सभी वर्गों के उम्मीदवारों को 250 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग के माध्यम से ऑनलाइन किया जा सकता है।
Indian Army Recruitment 2026: चयन प्रक्रिया
Army CEE 2026 में शामिल होने वाले अभ्यर्थी इस सत्र में होने वाली अग्निवीर भर्ती के लिए पात्र माने जाएंगे। लिखित परीक्षा के बाद सफल उम्मीदवारों को फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET) में शामिल होना होगा।
फिजिकल टेस्ट में सफल अभ्यर्थियों को अंतिम चरण में मेडिकल एग्जामिनेशन से गुजरना पड़ेगा। लिखित परीक्षा, फिजिकल और मेडिकल टेस्ट में प्रदर्शन के आधार पर अंतिम मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी, जिसके अनुसार उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

