हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"
अल्मोड़ा के गांधी चौक पर मंगलवार रात तीन युवक नशे की हालत में जमकर हंगामा करने लगे। उन्होंने सड़क के बीच अपनी बाइक खड़ी कर जाम लगा दिया, जिससे यातायात बाधित हो गया। जब कुछ राहगीरों और बाइक चालकों ने उन्हें हटने को कहा, तो वे उनसे झगड़ने लगे। नशे में धुत युवकों ने खुद को पुलिस दरोगा का खास बताते हुए दो बाइक चालकों के साथ हाथापाई कर दी। उनकी हरकतों से वहां मौजूद लोग परेशान हो गए और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ
स्थिति बिगड़ती देख स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में पुलिस मौके पर पहुंची और युवकों को समझाने की कोशिश की, लेकिन वे पुलिस से भी बहस करने लगे। आखिरकार, पुलिस ने तीनों को हिरासत में लेकर रातभर हवालात में रखा। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सार्वजनिक स्थानों पर नशे में हंगामा करना और दूसरों को परेशान करना कानून के खिलाफ है। ऐसे मामलों में कड़ी कार्रवाई की जाएगी, ताकि शहर में शांति और व्यवस्था बनी रहे।

