त्योहारों और शादियों के इस खास सीजन में आम जनता के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। Uttarakhand sarafa market में सोने और चांदी के दामों में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे ग्राहकों और व्यापारियों के चेहरों पर खुशी लौट आई है। पिछले कुछ दिनों से सराफा बाजार में छाए सन्नाटे को तोड़ते हुए अब दून के बाजारों में खरीदारी और बुकिंग कराने वालों की भारी भीड़ उमड़ रही है।
हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"
राजधानी देहरादून के प्रमुख व्यापारिक क्षेत्रों जैसे धामावाला और राजपुर रोड के आभूषण शो-रूम में रौनक अचानक बढ़ गई है। सराफा कारोबारियों के अनुसार, दामों में आई इस कमी के कारण हर दिन होने वाली बिक्री और बुकिंग में लगभग 30 प्रतिशत तक की जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।
Price Drops in Uttarakhand Sarafa Market: जानें दून में सोने और चांदी के लेटेस्ट रेट
सराफा मंडल देहरादून द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, पिछले दिनों 24 कैरेट सोने के दाम 1.50 लाख रुपये के आंकड़े को पार कर गए थे। लेकिन ताजा गिरावट के बाद अब कीमतें कम होकर राहत देने वाले स्तर पर पहुंच गई हैं।
स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ
देहरादून सराफा बाजार में वर्तमान दरें इस प्रकार हैं:
- 24 कैरेट सोना: ₹1,44,900 प्रति 10 ग्राम
- 22 कैरेट सोना: ₹1,30,200 प्रति 10 ग्राम
- चांदी: ₹2,00,000 प्रति किलोग्राम
सराफा मंडल के अध्यक्ष सुनील मेसोन का कहना है कि दो दिनों के भीतर दामों में आई गिरावट ने ग्राहकों का रुझान बाजार की ओर बढ़ा दिया है। त्योहारों के समय कीमतें दोबारा बढ़ने की आशंका को देखते हुए लोग इस मौके का पूरा फायदा उठा रहे हैं।
Uttrakhand Sarafa Market में शादियों और त्योहारों के लिए एडवांस बुकिंग की होड़
जिन घरों में आने वाले दिनों में शादियां हैं या जो परिवार आगामी त्योहारों के लिए जेवर खरीदना चाहते थे, वे तुरंत बुकिंग कराने दुकानों पर पहुंच रहे हैं। व्यापारी अनूप बडोनी और प्रितपाल सिंह ने बताया कि करवाचौथ से लेकर शादी-ब्याह के लिए सोने के हार, गले का सेट, अंगूठी और अन्य पारंपरिक आभूषणों की भारी डिमांड है।
ग्राहकों को डर है कि मुख्य पर्वों के नजदीक आते ही कीमतें फिर से बढ़ सकती हैं। इसी संभावित बढ़ोतरी से बचने के लिए लोग वर्तमान कम दरों पर ही अपने पसंदीदा गहनों की बुकिंग कंफर्म करा रहे हैं।
Uttarakhand Sarafa Market Silver Demand: धनतेरस के लिए चांदी के सामान की जबरदस्त मांग
सोने के साथ-साथ चांदी की मांग में भी अभूतपूर्व उछाल आया है। सराफा कारोबारी अमित गोयल के अनुसार, इस बार धनतेरस के अवसर पर चांदी के धार्मिक और सजावटी सामानों की सबसे अधिक एडवांस बुकिंग की जा रही है।
बाजार में मुख्य रूप से इन वस्तुओं की बिक्री और बुकिंग ज्यादा देखी जा रही है:
- चांदी की लक्ष्मी-गणेश की प्रतिमाएं
- कुबेर यंत्र और शुभ चाभी
- चांदी की मछली और पूजा के बर्तन
- करवाचौथ और धनतेरस के विशेष उपहार
Uttarakhand Sarafa Market Future Trends: क्या आगे और बढ़ेंगे आभूषणों के दाम?
बाजार के विशेषज्ञों और स्थानीय कारोबारियों का मानना है कि त्योहारों के चरम पर पहुंचते ही सराफा बाजार में मांग और बढ़ेगी, जिससे दामों में दोबारा तेजी आ सकती है। यही कारण है कि देहरादून सहित पूरे उत्तराखंड के सराफा बाजारों में खरीदारी का यह सिलसिला धनतेरस और दीपावली तक लगातार जारी रहने की उम्मीद है।

